Posts

Showing posts with the label tourist places

पावापुरी तीर्थ

Image
पावापुरी तीर्थ माउंट आबू की पहाड़ियों के नीचे चंद्रावती नगरी में स्थित 7वीं शताब्दी के विख्यात जैन मंदिर 'मीरपुर' के निकट आबुगौड पट्टी में नूतन व विशाल पावापुरी तीर्थधाम जिनालय का निर्माण हुआ है। इसकी प्राण-प्रतिष्ठा 7 फ़रवरी 2001 को जैनाचार्य श्रीमद्विजय कलापूर्ण सूरीश्वरजी म.सा. के कर कमलों से विशाल साधु-साध्वी समुदाय की उपस्थिति में हुई थी। समारोह का शुभारंभ 29 जनवरी से होगा। इस भव्य मंदिर का निर्माण मालगाँव के दानवीर परिवार संघवी पूनमचंद धनाजी बाफना परिवार के ट्रस्ट के.पी. संघवी चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा करवाया गया है। सिरोही जिला मुख्यालय से 22 कि॰मी॰ दूर सिरोही-मंडार-डीसा राजमार्ग पर यह मंदिर बना है। ट्रस्ट ने यहाँ 1 किलोमीटर क्षेत्र में 500 बीघा भूमि खरीदकर पहले भव्य गौशाला का निर्माण करवाया जिसमें अभी लगभग 3 हजार पशुओं का लालन-पालन आधुनिकतम तरीके से किया जा रहा है। जीवदया प्रेमी संघवी परिवार देश में किसी भी क्षेत्र में खुलने वाली गौशाला को अपने ट्रस्ट की ओर से 5 लाख रुपए प्रारंभिक सहायता के रूप में देता है। इस गौशाला का नियमित संचालन हो तथा अधिकाधिक व्यक्ति किस...