Sambhar salt lake सांभर झील जयपुर
सांभर झील जयपुर की जानकारी, इतिहास | Sambhar Salt Lak e Sambhar Salt Lake / सांभर झील, राजस्थान के जयपुर से 80 किलोमीटर दूर स्थित एक ‘खारे पानी’ का झील है। यह झील समुद्र तल से 1,200 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। जब यह भरी रहती है तब इसका क्षेत्रफल 90 वर्ग मील रहता है। इसमें तीन नदियाँ आकर गिरती हैं। भारत में नमक की सबसे बड़ी झील के लिए मशहूर सांभर लेक पर्यटको के लिए भी आकर्षण का केंद्र हैं। यहां कई बॉलीवुड फिल्मो का शूटिंग हो चूका हैंंं सांभर झील की जानकारी – Sambhar Lake Information सांभर झील में अनुमान है कि अरावली के शिष्ट और नाइस के गर्तों में भरा हुआ गाद ही नमक का स्रोत है। गाद में स्थित विलयशील सोडियम यौगिक वर्षा के जल में घुसकर नदियों द्वारा झील में पहुँचाता है और जल के वाष्पन के बाद झील में नमक के रूप में रह जाता है। सांभर झील पूरे भारत भर में एक प्रसिद्ध स्थान है इस झील की खास बात ये हैं कि यहाँ पर नमक उत्पादन होता है यहाँ पर मीठा पानी नहीं है। यह पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यन्त आकर्षक स्थल है। इस झील से नमक उत्पादन हेतु ‘साम्भर नामक परियोजना’ भी चलाई जा रही है। बर...